Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 6 October in Indian and world history-अक्टूबर 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
revolt hero nana saheb peshwa was died on 6 October 1858
revolt hero  nana saheb peshwa was died on 6 October 1858
revolt hero nana saheb peshwa was died on 6 October 1858

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1499- फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।
1723- अमरीका के संस्थापक बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे।
1762- ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।
1858- क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ।
1862- भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।
1893- भारतीय वैज्ञानिक मेघनाद एन. साहा का जन्म हुआ।
1919- तांबुलीस्की बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बने।
1954- तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना लाने की घोषणा की।
1957- सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1963- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी और ग्रैंड ओल्ड मैन बाबा खड़क सिंह का निधन हुआ।
1972- मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत।
1973- इजराइल पर मिस्र और सीरिया की फ़ौजों ने दो तरफा हमला शुरू किया।
1974- महान स्वतंत्रता सेनानी, बैरिस्टर और लोकसभा सदस्य वी कृष्ण मेनन का निधन।
1981- मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की इस्लामिक कट्टरपंथियों ने हत्या की।
1983- पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
1987- फिजी गणराज्य घोषित हुआ।
2007- प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री बाबा साहेब भोंसले का निधन।
2007- भारतीय विद्वान, न्यायविद और नेता लक्ष्मी मल सिंघवी का निधन।
2012- प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल बी सत्यानारायण रेड्डी का निधन।