Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 7 October in Indian and World History-अक्टूबर 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
begum akhtar was born on 7 October 1914
begum akhtar was born on 7 October 1914
begum akhtar was born on 7 October 1914

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1586- मुगल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
1708- सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की हत्या कर दी गयी।
1737- बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत ​हुई।
1914- भारत की प्रसिद्ध गजल गायिका बेगम अख्तर का जन्म हुआ।
1919- गांधी जी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित हुई।
1942- अमरीका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।
1949- पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना।
1950- चीन में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के एक वर्ष बाद सेना ने तिब्बत पर आक्रमण कर के उसे अपने नियंत्रण में कर लिया।
1950- समाज सेविका मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की।
1952- चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बनाया गया।
1959- तत्कालीन सोवियत रूस के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
1977- तत्कालीन सोवियत रूस ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
1992- रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई।
2000- डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया।
2000- जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।
2001- आतंकवाद के ख़िलाफ अमरीका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ़्रीडम’ शुरू।
2008- फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे।