Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Nitin Gadkari calls on Ethanal as alternative fuel will help - वैकल्पिक ईधन के तौर पर एथेनाल बनेगा मददगार : नितिन गडकरी - Sabguru News
होम Madhya Pradesh वैकल्पिक ईधन के तौर पर एथेनाल बनेगा मददगार : नितिन गडकरी

वैकल्पिक ईधन के तौर पर एथेनाल बनेगा मददगार : नितिन गडकरी

0
वैकल्पिक ईधन के तौर पर एथेनाल बनेगा मददगार : नितिन गडकरी
Nitin Gadkari calls on Ethanal as alternative fuel will help
Nitin Gadkari calls on Ethanal as alternative fuel will help
Nitin Gadkari calls on Ethanal as alternative fuel will help

बस्ती । केन्द्रीय सड़क परिवहन, जलमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पेट्रोल तथा डीजल के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये केन्द्र सरकार वैकल्पिक ईधन के तौर पर एथेनाल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये काम रही है।

गडकरी ने मंगलवार को बस्ती जिला मुख्यालय पर रामजानकी मार्ग तथा बस्ती रिंग रोड का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार पेट्रोल तथा डीजल के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इसके लिए एथेनाल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। जल्द ही एऐनाल से बसों और मोटरसाइकिल तथा रिक्शा का संचालन किया जाएगा।

उन्होने कहा कि चीनी मिलें अब गन्ना से सीधे एथेनाल बनाएंगी, जिससे पेट्रोल तथा डीजल की खपत कम होगी। यह नई तकनीक देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। चीनी, मक्का आदि का भाव दुनिया के अन्य देशों में तय होता है। इसीलिए हमारे देश के किसान इसकी पैदावार का भरपूर लाभ नहीं उठा पाते हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बस्ती स्थित रामजानकी मार्ग सामान्य सड़क नहीं है। यह मार्ग ऐतिहासिक विरासत और भारतीय संस्कृति से जुड़ा है। इसी मार्ग से भगवान श्रीराम जनकपुर से माता सीता को लेकर अयोध्या आए थे। इसका भारतीय जनमानस में विशेष महत्व है। छावनी से रामपुर तथा रामपुर से सिकरीगंज बिहार सीमा को जोड़ने वाले 55 किलोमीटर लम्बी इस सड़क के निर्माण पर 250 करोड़ रूपया व्यय किया जाएगा।

गडकरी ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्राथमिकताओं में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का विकास है। उन्होने कहा कि वर्ष 2014 में 7643 किमी0 लम्बी सड़के थी जिसे बढ़ाकर वर्तमान समय में 14 हजार 800 किमी किया गया है। तीन हजार 556 किलोमीटर लम्बे 51 सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में सड़कों के निर्माण पर दो लाख करोड़ रूपया केन्द्र सरकार द्वारा व्यय किया जाएगा। मेरठ-सहारनपुर मार्ग को 15 हजार करोड़ रूपया व्यय कर के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सड़क बनाई जा रही है। कानपुर लखनऊ के बीच आधुनिकतम तकनीक से नई सड़क बनाई जाएगी। दिल्ली-मेरठ के बीच 14 लेन का सड़क निर्माण किया जा रहा है इससे दिल्ली एवं मेरठ के बीच की दूरी 40 मिनटों मे तय की जाएगी।

उन्होने कहा कि देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को विकास की ओर ले जाया जा रहा है। गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अनेक उल्लेखनीय कार्य किया गया है। गन्ने से एथेनाल बनाने का काम तेजी से शुरू किया गया है। शीरा उत्पादन चार प्रतिशत से बढ़ाकर छह प्रतिशत करने के लिए सरकार प्रयासरत है। गन्ने के जूस तथा खोई से इथनाल बनाने का काम चल रहा है। एथेनाल से बसें चलाई जा रहीं है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गंगा को निर्मल बनाने के लिए 25 हजार करोड़ रूपया खर्च करके विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है देश की तस्वीर बदल गई है। वाराणसी से हल्दिया तक 1680 किलोमीटर लम्बे जलमार्ग को 5400 करोड़ रूपया व्यय करके विकसित किया जा रहा है। वाराणसी से इलाहाबाद तक भी जलमार्ग को विकसित किया जाएगा। दिल्ली से आगरा को जल मार्ग के माध्यम से जोड़े जाने की योजना है। देश में 12 जलमार्गों पर काम तेजी से चल रहा है।

गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से विकसित हो रही है गांव, गरीब, मजदूर, किसान विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। विकास के लिए अच्छी सड़कों का होना आवश्यक है, बिजली, पानी बुनियादी सुविधाएं है। इनके विकास से ही नागरिकों का विकास सम्भव है। जनसहयोग से ही विकास को गति प्रदान किया जा सकता है। रामजानकी मार्ग और रिंग रोड के निर्माण से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक लाख 20 हजार किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया है। सभी तहसील मुख्यालयों को दोहरी पक्की सड़कों से जोड़ा गया है। 12 हजार किमी0 राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हो रहा है। प्रदेश सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। 37 हजार करोड़ रूपया किसानों को अब तक भुगतान किया गया है। 30 नवम्बर तक गन्ना का बकाया सभी मूल्य भुगतान कर दिया जाएगा।