Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Mahendra Singh Dhaneni can play in Vijay Hazare Trophy - महेंद्र सिंह धाेनी खेल सकते हैं विजय हजारे ट्रॉफी में - Sabguru News
होम Sports Cricket महेंद्र सिंह धाेनी खेल सकते हैं विजय हजारे ट्रॉफी में

महेंद्र सिंह धाेनी खेल सकते हैं विजय हजारे ट्रॉफी में

0
महेंद्र सिंह धाेनी खेल सकते हैं विजय हजारे ट्रॉफी में
Mahendra Singh Dhaneni can play in Vijay Hazare Trophy
Mahendra Singh Dhaneni can play in Vijay Hazare Trophy
Mahendra Singh Dhaneni can play in Vijay Hazare Trophy

नयी दिल्ली । पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धाेनी घरेलू विजय हज़ारे ट्राॅफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई कर चुके झारखंड क्रिकेट टीम के लिये खेल सकते हैं।

झारखंड क्रिकेट टीम के क्वार्टरफाइनल में क्वालीफाई करने के बाद धोनी के घरेलू टीम में खेलने की संभावना बनी है। वह झारखंड की टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं लेकिन ग्रुप लीग में उसकी तरफ से खेलने नहीं उतरे थे। वह हाल ही में एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

धोनी पिछले कुछ समय से खराब फार्म से गुज़र रहे हैं और उनकी बल्लेबाज़ी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। धोनी टेस्ट से संन्यास के बाद से सीमित ओवर प्रारूप में ही खेल रहे हैं। उन्होंने मौजूदा वर्ष में 15 वनडे और सात ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ही हिस्सा लिया है जबकि घरेलू क्रिकेट में भी वह हिस्सा नहीं लेते हैं। विजय हजारे ट्राॅफी के सभी नॉकआउट मैच बेंगलुरू में खेले जाने हैं।