Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 11 october in Indian and World History-अक्टूबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
jaiprakash narayan was born on 11 October 1902
jaiprakash narayan was born on 11 October 1902

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1737 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया।
1869 – अमरीकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने अपने पहले आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
1881 – अमरीकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
1902 – स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण का बिहार के सिताबदियारा गांव में जन्म।
1932 – न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।
1939 – अमरीकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।
1942 – बॉलीवुड सुपरस्टार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म।
1968 – अमरीका का पहला मानवयुक्त मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।
1984 – अमरीकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर में सवार थीं।
1994 – अमरीका में कोलेराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।