Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
NGO director brutally murdered inside home in Jabalpur-जबलपुर : घर के अंदर एनजीओ संचालक की बेरहमी से हत्या - Sabguru News
होम Headlines जबलपुर : घर के अंदर एनजीओ संचालक की बेरहमी से हत्या

जबलपुर : घर के अंदर एनजीओ संचालक की बेरहमी से हत्या

0
जबलपुर : घर के अंदर एनजीओ संचालक की बेरहमी से हत्या

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक गैर सरकारी संगठन के संचालक की उसके ही घर में नृशंसतापर्वूक हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब चार लोग युवक के घर आए थे। इनके आने पर उसने अपनी पत्नी को छत पर भेज दिया।

पत्नी के करीब एक घंटे बाद नीचे उतर कर आने पर उसने अपने पति का खून से सना शव घर के अंदर पड़ा देख कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पडताल शुरू कर दी है।

गोहलपुर थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयाजुल्ला रहमान (32) महानगर सेवा समिति नाम से एनजीओ चलता था। युवक पहलवान भी था। बीती रात उसका शव उसी के कमरे में मिला।

युवक से देर रात जो लोग मिलने आए थे, उन्हें उसकी पत्नी पहचानती नहीं थी। युवक के शरीर में एक दर्जन से अधिक धारदार हथियार के घाव पाए गए हैं। पुलिस नजदीकी सीसीटीवी कैमरा फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।