Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bharat vahini party membership campaign starts from navratri 2018-नवरात्र से भारत वाहिनी पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur नवरात्र से भारत वाहिनी पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज

नवरात्र से भारत वाहिनी पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज

0
नवरात्र से भारत वाहिनी पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज

जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशभर में सदस्यता कार्यक्रम की शुरूवात नवरात्र से हो गई। प्रदेश संगठन महामंत्री दयाराम महरिया ने बताया कि सदस्यता कार्यक्रम के लिए कोई सीमा तय नहीं की गई है। पिछले दिनों प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सदस्यता कार्यक्रम की शुरूवात पर चर्चा की गई थी, जिसके बाद आज प्रथम नवरात्र दिवस से विधिवत शुरुआत कर दी गई।

भारत वाहिनी पार्टी ने बुधवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र की स्त्री शक्ति वाहिनी की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। स्त्री शक्ति वाहिनी सांगानेर विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षा के रूप में संगीता जसावत को मनोनीत किया गया। इसके अलावा विधानसभा के सभी 13 वार्डों की अध्यक्षों को भी मनोनयन किया गया।

सपना परनामी को वार्ड 32 का वार्ड अध्यक्ष, संतोष कंवर को वार्ड 33, सारथी सैनी को वार्ड 34, सुमित्रा सिंह को वार्ड 35, शिमला देवी को वार्ड 37, कमला मीणा को वार्ड 38, रतनी सोपरा को वार्ड 39, मंजुलता शर्मा को वार्ड को 40, कंचन गुप्ता को वार्ड 41, सरला शर्मा को वार्ड 42 और सुमनलता सोगानी को वार्ड 44 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं रेखा छीपा को जयपुर शहर की स्त्री शक्ति वाहिनी के उपाध्यक्षा पद पर नियुक्त किया गया है।