Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 12 october in Indian and World History-अक्टूबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
ram manohar lohia was died on 12 October 1967
ram manohar lohia was died on 12 October 1967
ram manohar lohia was died on 12 October 1967

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1860 – ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा किया।
1935- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के पूर्व राज्यपाल और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवराज पाटिल का जन्म।
1964 – सोवियत संघ ने बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1967 – स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया का निधन।
1986 – जेवियर परेज द कुइयार पांच वर्षों के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव निर्वाचित हुए।
1992 – मिस्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।
1997 – अल्जीरिया के सिद्दी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार।
1999 – पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ़ सत्ता पर क़ाबिज़ हुए।
2000 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
2001 – संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
2002 -बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।
2004 – पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
2007 – अमरीका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर तथा संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2013 – वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में 15 लोगों की मौत।
2014 – इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।