Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
indian national lok dal party latest news-इनेलो में घमासान : युवा इकाई, इनसो इकाइयां भंग - Sabguru News
होम Chandigarh इनेलो में घमासान : युवा इकाई, इनसो इकाइयां भंग

इनेलो में घमासान : युवा इकाई, इनसो इकाइयां भंग

0
इनेलो में घमासान : युवा इकाई, इनसो इकाइयां भंग
INLD supremo Om Prakash Chautala dissolves party's youth wing, INSO
INLD supremo Om Prakash Chautala dissolves party's youth wing, INSO
INLD supremo Om Prakash Chautala dissolves party’s youth wing, INSO

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में मचे घमासान के बीच आज पार्टी की युवा इकाई और छात्र इकाई इंडियन स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन को भंग कर दिया गया।

पार्टी के यहां जारी बयान के अनुसार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो की युवा इकाई और इंडियन स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) की राष्ट्रीय एवं राज्य इकाई को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि पार्टी की इन दोनों युवा शाखाओं को अनुशासनहीनता के कारण और पार्टी के आदर्शों के विरुद्ध काम करते हुए पाया गया था। बयान में कहा गया है कि गोहाना में पिछले रविवार को हुई जननायक चौधरी देवी लाल के जन्मदिवस सम्मान समारोह रैली में पार्टी की युवा इकाई पूरी तरह अपनी भूमिका निभाने में असफल रही है। दूसरी तरफ यह पाया गया था कि इनसो पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है।

बयान के अनुसार इनसो पर यह आरोप भी है कि पार्टी विरोधी शक्तियों से मिलकर षड्यंत्र करते हुए उपरोक्त रैली में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की गई और इनेलो की साख को बट्टा लगाने का प्रयास किया गया है।

सूत्रों के अनुसार यह गोहाना रैली में अभय सिंह चौटाला के भाषण के बीच हुई हूटिंग का असर है। हूटिंग से नाराज बड़े चौधरी ने रैली में ही मंच से कह दिया था कि पार्टी का माहौल बिगाड़ने वालों को बाहर किया जाएगा।

इस बीच आज ही पार्टी के जारी एक और बयान के अनुसार इनेलो में कई संगठानात्मक बदलाव भी किए गए हैं। किसान सेल के दायित्व से पूर्व विधायक निशान सिंह को मुक्त करते हुए उनके स्थान पर पूर्व विधायक कली राम को नियुक्त किया है। क

र्मचारी सेल के पूर्व संयोजक धारा सिंह को अब कर्मचारी सेल का प्रभारी नियुक्त किया है और उनके स्थान पर संयोजक का दायित्व बलवीर सिंह को दिया गया है। एक नए सेल का गठन करते हुए मेडिकल सेल का संयोजक डा. के सी काजल को नियुक्त किया गया है।

हिसार और दादरी जिले की पार्टी ईकाईयों में भी बदलाव लाते हुए हिसार में राजेंद्र लितानी के स्थान पर सतवीर सिसाय को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार दादरी में नरेश द्वारका के स्थान पर अब विजय पंचगांवा को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

ओम प्रकाश चौटाला ने नेशनल बॉडी के पदाधिकारियों में भी बदलाव किए हैं। वे स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे और अनंत राम तंवर, साधुराम चौधरी, नारायण प्रसाद अग्रवाल, कुमारी फुलवती, अश्वनी दत्ता और रामभगत गुप्ता उपाध्यक्ष घोषित किए गए हैं।

आरएस चौधरी आईएएस सेवानिवृत पार्टी के नए सेक्रेटरी जनरल होंगे जबकि रमेश गर्ग, ब्रिज शर्मा और कैप्टन इंद्र सिंह पूर्व सांसद, जनरल सक्रेटरी का पदभार संभालेंगे। युद्धवीर आर्य पूर्व सदस्य हरियाणा लोकसेवा आयोग, चत्तरसिंह पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग, बलवंत सिंह मायना पूर्व विधायक, सुरेश मित्तल और अशोक शेरवाल सचिवों का पदभार संभालेंगे।

डा. केसी बांगड पूर्व अध्यक्ष लोकसेवा आयोग राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे और दीपचंद गोयल पार्टी के खंजाची बनेंगे। सभी सांसद, हरियाणा विधानसभा में नेताविपक्ष और राज्य के पार्टी अध्यक्ष अपने पदों के दायित्व के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।

इनेलो सुप्रीमो ने पार्लियमेंट्री बोर्ड में भी फेरबदल किया है। नंदलाल चौधरी के निधन होने के कारण बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश चौटाला के अलावा अब चार सदस्य अशोक अरोड़ा, बीडी डालिया, अंजु सिंह और कमल नागपाल होंगे।