Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Africa's youngest billionaire Mohammed Dewji abducted in Tanzania-अफ्रीका के युवा अरबपति कारोबारी मोहम्मद देवजी का अपहरण - Sabguru News
होम Headlines अफ्रीका के युवा अरबपति कारोबारी मोहम्मद देवजी का अपहरण

अफ्रीका के युवा अरबपति कारोबारी मोहम्मद देवजी का अपहरण

0
अफ्रीका के युवा अरबपति कारोबारी मोहम्मद देवजी का अपहरण
Africa's youngest billionaire Mohammed Dewji abducted in Tanzania
Africa's youngest billionaire Mohammed Dewji abducted in Tanzania
Africa’s youngest billionaire Mohammed Dewji abducted in Tanzania

डोडाेमा। अफ्रीका के सबसे युुवा अरबपति कारोबारी मोहम्मद देवजी का अज्ञात बंदूकधारियाें ने तंजानिया की आर्थिक राजधानी दार ए सलाम से अपहरण कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देेवजी का अपहरण उस वक्त किया गया जब वह होटल के जिम में प्रवेश कर रहे थे।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार अपहरणकर्ता विदेशी प्रतीत होते हैं और इन्होंने जिम के दरवाजे से भीतर प्रवेश किया जिन्हेंं जानबूझकर खोलकर रखा गया था।

पुलिस अायुक्त ने बताया कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि अपहरणकर्ता एक कार में आए और उन्होंने हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दी तथा देवजी को जबरन अपने साथ लेे गए।

अपहरण के मकसद का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस इसेेे फिरौती के मामले से जोड़कर देेख रही है।देवजी अफ्रीका के सबसे युुवा अरबपति कारोबारी हैं और एमईटीएल समूह का संचालन कर रहे हैं जिसका कारोबार छह अफ्रीकी देशों में हैं।

फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक देवजी की कुुल संपत्ति 1.5 अरब डालर है और वह अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति कारोबारी हैं। देवजी ने 2016 में अपनी आधी संपत्ति जन कल्याण कार्यों के लिए खर्च करने का वादा किया था। वह दो बार संसद सदस्य रह चुके हैं और 2015 में उन्होंने परिवारिक कारोबार तथा तथा परिवार काे समय देेने की बात कहकर संसद से इस्तीफा दे दिया था।