Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
five year old girl raped in Nalanda, accused arrested-नालंदा में 5 साल की बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Bihar नालंदा में 5 साल की बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट

नालंदा में 5 साल की बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट

0
नालंदा में 5 साल की बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट
five year old girl raped in Nalanda, accused arrested
five year old girl raped in Nalanda, accused arrested
five year old girl raped in Nalanda, accused arrested

राजगीर। बिहार के नालंदा जिले में बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव में पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती देर शाम बच्ची नदी के किनारे खेल रही थी तभी गांव 22 वर्षीय सोनू केवट उसे बहला फुसला कर उठाकर दूर लेकर चला गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब घर लौटी तो उसने आप बीती पिता को बताई।

सूत्रों ने बताया कि परिजनों बच्ची को लेकर थाने गए, जहां प्रथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आज आरोपित सोनू को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना के विरोध में उग्र ग्रामीणों में बिंद थाने का घेराव कर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद जाम को समाप्त कराया गया।