Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Uganda landslide near Mount Elgon kills more than 40-युगांडा में बारिश के बाद भूस्खलन, 40 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines युगांडा में बारिश के बाद भूस्खलन, 40 लोगों की मौत

युगांडा में बारिश के बाद भूस्खलन, 40 लोगों की मौत

0
युगांडा में बारिश के बाद भूस्खलन, 40 लोगों की मौत
Uganda landslide near Mount Elgon kills more than 40
Uganda landslide near Mount Elgon kills more than 40
Uganda landslide near Mount Elgon kills more than 40

कम्पाला। युगांडा के माउंट एलगॉन इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण लगभग 40 लोगों की मौत हो गई।

युगांडा रेड क्रॉस के बताया कि अचानक हुए भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोग मारे गए जिनमें से 36 के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं डेली माॅनिटर समाचार पत्र ने बताया है कि अब तक 40 शव बरामद किए जा चुके हैं।

इलाके में भारी बारिश के कारण एक नदी अपना किनारा तोड़कर बहने लगी जिसकी वजह से भारी मात्रा में कीचड़ के साथ पानी निकटवर्ती गांवों में घुस गया।

इसी इलाके में 2010 में हुए एक भूस्खलन में 300 से अधिक लोग मारे गए थे जिसके बाद प्रशासन ने लोगों को तटीय इलाके से दूर रहने को कहा था लेकिन उपजाऊ भूमि और पुश्तैनी मकान के मोह में लोग वापस लौट आए।