Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bharat vahini party office starts at Vidhyadhar Nagar in jaipur-विद्याधर नगर क्षेत्र में भारत वाहिनी के कार्यालय का उद्घाटन - Sabguru News
होम Headlines विद्याधर नगर क्षेत्र में भारत वाहिनी के कार्यालय का उद्घाटन

विद्याधर नगर क्षेत्र में भारत वाहिनी के कार्यालय का उद्घाटन

0
विद्याधर नगर क्षेत्र में भारत वाहिनी के कार्यालय का उद्घाटन
Bharat vahini party office starts at Vidhyadhar Nagar in jaipur
Bharat vahini party office starts at Vidhyadhar Nagar in jaipur
Bharat vahini party office starts at Vidhyadhar Nagar in jaipur

जयपुर। राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर में भारत वाहिनी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु जैन व प्रदेश उपाध्यक्ष दौलत सिंह चींचडौली ने फीता काटकर किया।

विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी के विस्तार के साथ वार्ड अध्यक्षों व युवा वाहिनी के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। सुधांशु जैन ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रुप से पार्टी को मजबूत करने के लिए घर घर जाकर पार्टी के सिद्धांत व रीति नीती को आगे बढाने की बात कही। इसके साथ ही विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की सदस्यता कार्यक्रम की भी शुरूआत की गई।

कार्यक्रम का संचालन विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष आनन्द सिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान सदस्यता अभियान संयोजक गिरधारी कुमावत, प्रदेश महासचिव अवतार सिंह पलाडा, संभाग महासचिव दिलीप सिंह महरोली, अशोक विजयवर्गीय अध्यक्ष जयपुर ग्रामीण, संदीप पारीक महासचिव जयपुर शहर, संजय सिंह तंवर उपाध्यक्ष जयपुर शहर, बबीता कंवर जेरठी अध्यक्ष स्त्री शक्ति वाहिनी विद्याधर नगर, दुर्गेश बाली उपाध्यक्ष युवा वाहिनी जयपुर शहर सैकड़ों कार्यकर्ता समेत मौजूद रहे।