Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lenovo s5 pro to launch with 20mp plus 12 mp camera in hindi - लेनोवो एस5 प्रो 18 अक्टूबर को होगा लॉन्च, देखिये इसके दमदार फीचर्स - Sabguru News
होम Business लेनोवो एस5 प्रो 18 अक्टूबर को होगा लॉन्च, देखिये इसके दमदार फीचर्स

लेनोवो एस5 प्रो 18 अक्टूबर को होगा लॉन्च, देखिये इसके दमदार फीचर्स

0
लेनोवो एस5 प्रो 18 अक्टूबर को होगा लॉन्च, देखिये इसके दमदार फीचर्स
lenovo s5 pro to launch with 20mp plus 12 mp camera in hindi
lenovo s5 pro to launch with 20mp plus 12 mp camera in hindi
lenovo s5 pro to launch with 20mp plus 12 mp camera in hindi

कुछ माह पहले चीन में कंपनी ने लेनोवो ज़ेड5 और लेनोवो एस5 को लॉन्च किया था। वहीं भारत में कंपनी कल दो फोन लाने को तैयार है। इसके साथ ही ​18 अक्टूबर को चीन में ​लेनोवो का एक और मॉडल लॉन्च होने को तैयार है। कंपनी लेनोवो एस5 प्रो को लॉन्च करने वाली है और इससे सम्बंधित कुछ जानकारियां भी सामने आने लगी हैं। आज ही लेनोवो एस5 प्रो का एक पोस्टर लीक किया गया ​है जिसमें कंपनी ने स्पष्ट रूपस से जानकारी दी है कि इस फोन में 20—मेगापिक्सल + 12—मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होगा। इसके साथ ही कंपनी द्वारा यह भी जानकारी दी गई ​है यह फोन आपको शानदार फोटोग्राफी का अहसास कराएगा।

lenovo s5 pro के फीचर्स 

1.यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर उपलब्ध होगा और इसमें आपको 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

2.कंपनी इसे 3जीबी + 64जीबी, 4जीबी + 64जीबी और 6जीबी + 128जीबी मैमोरी के साथ पेश कर सकती है।

3.लेनोवो एस5 प्रो में आपको 19:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ 6.18 इंच की नॉच ​डिजाइन वाली स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

4.इस फोन में 20—मेगापिक्सल + 12—मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होगा।

5.वहीं फोन में 8—मेगापिक्सल का ​सेल्फी कैमरा है

6. पावर बैकअप के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।