Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rahul Gandhi's roadshow, temple visit in Gwalior-ग्वालियर में राहुल गांधी का रोड शो, अचलेश्वर महादेव के दर्शन - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Gwalior ग्वालियर में राहुल गांधी का रोड शो, अचलेश्वर महादेव के दर्शन

ग्वालियर में राहुल गांधी का रोड शो, अचलेश्वर महादेव के दर्शन

0
ग्वालियर में राहुल गांधी का रोड शो, अचलेश्वर महादेव के दर्शन
Rahul Gandhi's roadshow, temple visit in Gwalior
Rahul Gandhi's roadshow, temple visit in Gwalior
Rahul Gandhi’s roadshow, temple visit in Gwalior

ग्वालियर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार शाम मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रोड शो शुरू किया। इसके पहले गांधी ने अचलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए।

गांधी मंदिर में दर्शन के बाद रोड शो के लिए विशेष तौर से तैयार किए गए वाहन में सवार होकर ग्वालियर की सड़कों पर निकल पड़े। वाहन में वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद थे। हजारों की संख्या में समर्थक वाहन के आगे और पीछे चलते रहे।

गांधी ने रोड शो के पहले वरिष्ठ पार्टी नेता माधवराव सिंधिया की छत्री पर पहुंचकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी रात्रि में यहां फूलबाग मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद रात्रि विश्राम भी यहीं पर करेंगे। गांधी मंगलवार सुबह एक गुरूद्वारे में भी जाएंगे। इसके बाद वे चंबल अंचल के दौरे पर निकलेंगे और देर शाम यहां वापस लौटकर दिल्ली लौट जाएंगे।