Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Manvendra Singh joins Congress - राजस्थान में भाजपा को झटका, मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस में शामिल - Sabguru News
होम Breaking राजस्थान में भाजपा को झटका, मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस में शामिल

राजस्थान में भाजपा को झटका, मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस में शामिल

0
राजस्थान में भाजपा को झटका, मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस में शामिल
Manvendra Singh joins Congress
Manvendra Singh joins Congress
Manvendra Singh joins Congress

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बुधवार को बड़ा झटका लगा जब पार्टी विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके साथ ही महाराष्ट्र के भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर सिंह तथा देशमुख को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस महा सचिव अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे तथा कई अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा।

बाद में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में गहलोत तथा सुरजेवाला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गांधी ने उम्मीद जताई है कि पूर्व सांसद तथा राजस्थान विधानसभा के सदस्य मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि वह और उनके साथी स्वाभिमानी हैं और वे कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस के लिए उपयोगी साबित होंगे।