Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 18 october in Indian and World History-अक्टूबर 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
assassination of Benazir Bhutto took place on 27 December 2007 in Rawalpindi
assassination of Benazir Bhutto took place on 27 December 2007 in Rawalpindi
assassination of Benazir Bhutto took place on 27 December 2007 in Rawalpindi

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 18 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :
1386 – जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी।
1564 – इंग्लैंड के नाैसैनिक कमांडर जॉन हाॅकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
1572 – स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
1648 – उत्तर अमरीकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन बना।
1878 – थॉमस एल्वा एडिसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
1892 – अमरीका में शिकागो से न्यूयार्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरू।
1900 – काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बाद में बदलकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन किया गया।
1931 – बिजली के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन हुआ।
1954 – टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।
1967 – हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1972 – पहले बहु-आयामी हेलीकॉप्टर एसए-315 का बेंगलुरु(पहले बैंगलोर) में हवाई परीक्षण।
1973 – अमरीका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
1976 – विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
2007 – पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की मोटरकार रैली में हुए आत्मघाती हमले 139 लोगों की मौत और 450 अन्य घायल हुए। इस हमले में भुट्टो बाल बाल बच गई थी।
2012 – सीरिया के मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमलों में 40 लोग मारे गए।