Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Mastermind of plot to assassinate Prakash Singh Badal arrested in bikaner-प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने वाला बीकानेर में अरेस्ट - Sabguru News
होम Rajasthan Bikaner प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने वाला बीकानेर में अरेस्ट

प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने वाला बीकानेर में अरेस्ट

0
प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने वाला बीकानेर में अरेस्ट
Mastermind of plot to assassinate Prakash Singh Badal arrested in bikaner
Mastermind of plot to assassinate Prakash Singh Badal arrested in bikaner
Mastermind of plot to assassinate Prakash Singh Badal arrested in bikaner

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में राजस्थान पुलिस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने के मुख्य आरोपी जर्मन सिंह को आज गिरफ्तार किया।

पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एमएन ने पत्रकारों को बताया कि गत दो अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के श्यामली में कुछ अपराधी एक सुरक्षाकर्मी की हत्या करके दो रायफलें लूटकर फरार हो गए। बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उसे रायफलें बरामद कर ली। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस वारदात का मुख्य आरोपी जर्मन सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या करने की साजिश रच रहा है।

उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी पंजाब पुलिस को दी तो पंजाब पुलिस का आतंकवाद विरोधी दस्ता सक्रिय हो गया और वह जर्मन सिंह की तलाश में लग गया। पंजाब पुलिस ने जर्मन सिंह का सुराग लगा लिया और वह उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगी।

पंजाब पुलिस को जर्मन सिंह के बीकानेर आने की खुफिया जानकारी मिली तो उन्होंने बीकानेर पुलिस को इत्तिला करते हुए पूरा विवरण मुहैया कराया। इत्तिला मिलते ही बीकानेर के पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा सक्रिय हो गए और जर्मन सिंह को पकड़ने के लिए कोलायत और बीछवाल थानाधिकारी के साथ पुलिस के कमांडो के दो दल गठित किए गए।

दिनेश ने बताया कि पुख्ता सुराग मिलने के बाद पुलिस के दोनों दलों ने दोपहर में कोलायत से आगे नयापुरा गांव में स्थित एक गुरुद्वारे में दबिश देकर जर्मन सिंह को दबोंच लिया। पूछताछ के लिये उसे बीकानेर के बीछवाल थाने लाया गया। दिनेश ने बताया कि फिलहाल जर्मन सिंह से किसी तरह का हथियार बरामद नहीं हुआ है।

पूछताछ में जर्मन सिंह ने बताया कि वह सुबह ही बीकानेर पहुंचा। पंजाब पुलिस को इत्तिला कर दी गई है। पंजाब पुलिस के अधिकारी बीकानेर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन चार अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।