Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
dasharatha 2018 : ravan dahan in ajmerअजमेर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

अजमेर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

0
अजमेर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

अजमेर। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी का त्योहार शुक्रवार को अजमेर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पटेल मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए गए और आतिशबाजी की गई।

चुनाव आचार संहिता का असर रावण दहन कार्यक्रम पर भी दिखा। कार्यक्रम में राजनीतिक दखलंदाजी नहीं के बराबर रहने से शहर में कार्ड वितरण की रस्म अदायगी नहीं हो पाई। हालांकि हमेशा की तरह रावण दहन देखने भारी भीड उमडी।


मैदान में जैसे ही भगवान राम की सवारी पहुंची हर तरह जय श्री राम के उदघोष लगने लगे। रामलीला के कुछ दृश्यों का मंचन भी किया गया। हनुमान और वानर सेना हमेशा की तरह बच्चों के प्रिय रहे। मैदान में अस्थाई लंका भी बनाई गई। सबसे पहले हनुमान द्वारा लंका दहन का आकर्षक नजारा देखने को मिला। इसके बाद कुंभकर्ण तथा मेघनाथ के पुतलों और फिर रावण के पुतले का दहन हुआ।

शहर में पटेल मैदान के अलावा जगह जगह रावण के छोटे पुतलों का दहन किया गया। गली मोहल्लों में भी बच्चों ने रावण दहन कर विजयदशमी उत्सव का आनंद उठाया।

माला नहीं पहना सके देवनानी

पटेल मैदान में दशहरा उत्सव में हमेशा दखल रखने वाले राजनेताओं को उस समय बडा झटका लगा जब कलेक्टर आरती डोगरा ने उन्हें आचार संहिता का हवाला देते हुए मंच से नीचे उतार दिया। इतना ही नहीं बल्कि यह नसीहत भी दे डाली की यह आयोजन प्रशासन करा रहा है इसलिए किसी तरह का हस्तक्षेत करने की कोशिश न करें।

हुआ यूं था कि दशहरा कार्यक्रम के दौरान शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी राजगढ़ भैरवधाम के उपासक चंपालाल महाराज को माला पहनाने के लिए आगे बढे। तभी कलेक्टर ने रुकने का इशारा किया। अचानक कलक्टर के इस रुख को देख देवनानी भी सकपका गए। महापौर धर्मेन्द्र गहलोत को भी कलेक्टर का दखल करना रास नहीं आया और वे इस विषय को लेकर एडीएम सिटी अशोक योगी से बहस करने लगे।