Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में खुला BVP का चुनाव कार्यालय - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में खुला BVP का चुनाव कार्यालय

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में खुला BVP का चुनाव कार्यालय

0
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में खुला BVP का चुनाव कार्यालय

जयपुर। विजयादशमी के दिन भारत वाहिनी पार्टी ने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।

वाहिनी के प्रदेश प्रवक्ता विष्णु जायसवाल ने बताया कि वाहिनी का चुनावी कार्यालय का उदघाटन पुरानी बस्ती में शुक्रवार को किया गया। उन्होंने कहा कि अब चुनावी रण छिड़ चुका है और हम सबको इस युद्ध के अंदर विजयश्री प्राप्त करने के लिए जुटना होगा।

जायसवाल ने बताया कि शनिवार से ही विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी जोर शोर से शुरू हो गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घनश्याम मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष, विमल अग्रवाल अध्यक्ष जयपुर शहर, घनश्याम गहलोत मंत्री जयपुर संभाग, मनोज गोयल अध्यक्ष किशनपोल विधानसभा, वर्तिका सैन अध्यक्ष स्त्री शक्ति वाहिनी जयपुर शहर, नन्द किशोर यादव उपाध्यक्ष जयपुर शहर, हर्षवीर सिंह भाटी अध्यक्ष युवा वाहिनी जयपुर शहर भी मौजूद थे।