Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Gujarat : Suspect in minor girl's rape arrested in Buxar-गुजरात में बच्ची से दुष्कर्म कर फरार आरोपी बक्सर से अरेस्ट - Sabguru News
होम Bihar गुजरात में बच्ची से दुष्कर्म कर फरार आरोपी बक्सर से अरेस्ट

गुजरात में बच्ची से दुष्कर्म कर फरार आरोपी बक्सर से अरेस्ट

0
गुजरात में बच्ची से दुष्कर्म कर फरार आरोपी बक्सर से अरेस्ट
Gujarat : Suspect in minor girl's rape arrested in Buxar
Gujarat : Suspect in minor girl’s rape arrested in Buxar

बक्सर। गुजरात के साबरकांठा में पिछले दिनों चौदह माह की एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को बिहार में बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार ने आज बताया कि मोबाइल सर्विलांस के आधार पर धनसोई थाना क्षेत्र स्थित एक ठिकाने से गुजरात में दुष्कर्म का आरोपी अनिल कुमार (22) को बीती रात पुलिस ने धर दबोचा है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद अनिल फरार हो गया था।

श्री कुमार ने बताया कि संभवत: दुष्कर्म के बाद गुजरात में हुई हिंसा के कारण आरोपी फरार हो गया था और कुछ दिन इधर-उधर रहने के बाद अपने गांव लौटा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि गुजरात के साबरकांठा में 28 सितम्बर को 14 माह की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गैर गुजरातियों, खासकर बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों पर हमले हुए। इसके बाद गैर गुजरातियों को बाहर निकालने के लिए कई इलाकों में प्रदर्शन भी हुए। हमले के बाद से बिहार और उत्तरप्रदेश के आठ हजार से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं।