Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 22 october in Indian and world history-अक्टूबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 22 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :
1796 – पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।
1867 – नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गई।
1875 – अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुअात।
1879 – ब्रिटिश शासन में पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ शुरू हुआ।
1883 – न्यूयाॅर्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन।
1900 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक उल्ला ख़ाँ का जन्म।
1937 – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता अौर पटकथा लेखक कादर खान का जन्म।
1962 – भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई।
1964 – फ्रांसिसी दार्शनिक एवं लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
1975 – ‘वीनस-9’ अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।
1975 – तुर्की के राजनयिक की वियना में गोली मारकर हत्या।
2004 – अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
2006 – अफगानिस्तान में नशीली दवाएं जब्त की गईं।
2007 – चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कमान संभाली।
2008 – श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
2014 – माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा की संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई अौर तीन अन्य घायल हो गए।
2016- भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।