Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amritsar train tragedy : protesters clash with police at train accident site-अमृतसर रेल हादसा : प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव - Sabguru News
होम India City News अमृतसर रेल हादसा : प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव

अमृतसर रेल हादसा : प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव

0
अमृतसर रेल हादसा : प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव
Amritsar train tragedy : protesters clash with police at train accident site
Amritsar train tragedy : protesters clash with police at train accident site
Amritsar train tragedy : protesters clash with police at train accident site

अमृतसर। अमृतसर रेल हादसे के दो दिन बाद आज दुर्घटनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उन्हें पटरियों से हटाने का प्रयास कर रही पुलिस पार्टी पर पथराव किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पथरबाजी में एक जवान घायल हो गया है।

दशहरे के दिन रावण के पुतले दहन के समय पटरियों पर खड़े लोगों के एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने की दुर्घटना में 60 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।

दुर्घटना से आक्रोशित लोग लगातार पुलिस व प्रशासन के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। बीती रात भी लोगों ने यहां प्रदर्शन किया।

आज भी काफी लोग पटरियों पर जमा थे। इन्हें हटाने व पटरियां क्लियर करने के लिए पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव किया।