Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Taiwan : High speed train accident kills 17, 137 injured-ताइवान में हाई स्पीड ट्रेन पटरी से उतरी, 17 मरे, 137 घायल - Sabguru News
होम World Asia News ताइवान में हाई स्पीड ट्रेन पटरी से उतरी, 17 मरे, 137 घायल

ताइवान में हाई स्पीड ट्रेन पटरी से उतरी, 17 मरे, 137 घायल

0
ताइवान में हाई स्पीड ट्रेन पटरी से उतरी, 17 मरे, 137 घायल
Taiwan : High speed train accident kills 17, 137 injured
Taiwan : High speed train accident kills 17, 137 injured
Taiwan : High speed train accident kills 17, 137 injured

ताइपे। ताइवान के यीलन काउंटी में रविवार शाम एक हाई स्पीड यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 137 लोग घायल हो गए।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वे दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शाम चार बजकर 50 मिनट पर हुई। ट्रेन में 366 लोग सवार थे। ट्रेन के सभी आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि ट्रेन में अब भी कई यात्री फंसे हुए हैं। हाई स्पीड पुयुमा एक्सप्रेस 6432 ताइपे और पूर्वी तटीय काउंटी ताइतुंग के बीच चल रही थी। रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा शिनमा स्टेशन के नजदीक हुआ जो ताइपे से 70 किलोमीटर दूर सुआओ शहर के पास है।

रेल के पटरी से उतरने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जोरदार आवाज सुनाई दी तथा उसके बाद चिंगारी और धुआं दिखाई दिया।