Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Petrol pump loot in kota-कोटा में पेट्रोल पम्प कर्मचारी से 21 लाख रुपए से अधिक की लूट - Sabguru News
होम Breaking कोटा में पेट्रोल पम्प कर्मचारी से 21 लाख रुपए से अधिक की लूट

कोटा में पेट्रोल पम्प कर्मचारी से 21 लाख रुपए से अधिक की लूट

0
कोटा में पेट्रोल पम्प कर्मचारी से 21 लाख रुपए से अधिक की लूट

कोटा। राजस्थान के कोटा में गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक पेट्रोल पम्प कर्मचारी को घायल कर इक्कीस लाख रुपए से अधिक लूट लेने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाश आए और गोली मारकर पेट्रोल पम्प के एक कर्मचारी को घायल कर दिया, जब अन्य लोग उसे बचाने दौड़े तो बदमाशों ने हथियार से डरा दिया और उससे रुपए लूट कर फरार हाे गए। यह लूट इक्कीस लाख तेईस हजार रुपए की बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। पुलिस घायल कर्मचारी और मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से लूटेरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास शुरु कर दिए हैं।