Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
how to check adsense status in hindi - गूगल ऐडसेंस अकाउंट का स्टेटस कैसे चेक करते हैं - Sabguru News
होम Technology गूगल ऐडसेंस अकाउंट का स्टेटस कैसे चेक करते हैं

गूगल ऐडसेंस अकाउंट का स्टेटस कैसे चेक करते हैं

0
गूगल ऐडसेंस अकाउंट का स्टेटस कैसे चेक करते हैं

गूगल ऐडसेंस अकाउंट का स्टेटस कैसे चेक करते हैं : आप गूगल पर ऐडसेंस अकाउंट बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए आप गूगल ऐडसेंस अकाउंट के लिए अनुरोध करते हैं हालांकि अकाउंट आसानी से बन जाता है लेकिन यह अप्रूव तो होता है या नहीं इसकी पूरी तरीके से जानकारी आपको नहीं होती है।

गूगल ऐडसेंस अकाउंट का स्टेटस :-

कई बार आप सोचते हैं इसके स्टेटस का पता कैसे लगेगा आज किस आर्टिकल में हम आपको गूगल ऐडसेंस अकाउंट के बनाने से लेकर उसके पूरे होने तक के बारे में बताएंगे तो चलिए शुरू करते हैं।

क्यों जरुरी है गूगल ऐडसेंस :-

दोस्तों यदि आप एक वेबसाइट रन कर रहे हैं यूट्यूब चैनल चला रहे हैं या ब्लॉग अकाउंट बनाकर उस पर काम कर रहे हैं तो आपके लिए एक सबसे जरूरी हिस्सा है रेवेन्यू, रेवेन्यू का मतलब है आपके लिए काम के द्वारा कुछ ना कुछ आमदनी जरूरी होती है और इसके लिए सबसे अच्छा है कि साधन है गूगल ऐडसेंस।

कई लोग गूगल ऐडसेंस के बारे में जानते हैं और कई नहीं भी आज के इस डिजिटल युग में लगभग सभी इसके बारे में जानते हैं फिर भी अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो साधनों के अभाव में इसके बारे में कम जानते हैं या कई बार भाषा के अभाव में उसकी पूरी जानकारी को समझ नहीं पाते।

कैसे बनाते है गूगल ऐडसेंस अकाउंट :-

इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं गूगल ऐडसेंस अकाउंट से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में सबसे पहले यदि आप गूगल ऐडसेंस अकाउंट बनाते हैं तो यह आपकी जीमेल से ही बन जाता है इसमें आपको किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं आती है लेकिन इसके बाद जब आप अपनी वेबसाइट को या अपने ब्लॉग को जोड़ते हैं गूगल वेरीफिकेशन कराता है उसके बाद गूगल ऐडसेंस जो भी गतिविधि आपकी साइट के लिए है वह बताता है।

किन के लिए है गूगल ऐडसेंस:-

आपको यह बता दें गूगल ऐडसेंस उन लोगों के लिए ही होता है जो अपनी वेबसाइट पर अच्छे तरीके से काम कर रहे हैं और उनकी वेबसाइट पर यूनिक कंटेंट या एक ठीक-ठाक ट्रैफिक हो।

कई बार यह जरूरी भी नहीं है गूगल ऐडसेंस आपकी वेबसाइट को रिव्यु करने के लिए कुछ समय लेता है और कुछ समय बाद आपको ईमेल द्वारा यह अपडेट देता है कि आपकी वेबसाइट का स्टेटस क्या रहा।

कैसे पता चलेगा गूगल ऐडसेंस अप्रूव हुआ या डिसअप्रूव :-

यदि आपकी वेबसाइट गूगल ऐडसेंस के लिए एलिजिबल हो जाती है तो आपको इसके लिए एक कांग्रेचुलेशन का मेल आता है और उसमें लिखा होता है गूगल ऐडसेंस आपकी वेबसाइट के लिए अप्रूव हो गया है इसके अलावा किसी कारण से गूगल ऐडसेंस अकाउंट आपकी वेबसाइट नहीं करता है तो आपके पास ईमेल आता है।

गूगल ऐडसेंस अकाउंट आपकी वेबसाइट के लिए एक्टिव हो जाता है तो गूगल ऐडसेंस के अकाउंट में आप के बाई तरफ जो भी ऑप्शन दिए हैं सभी एक्टिव हो जाते हैं और आप उन ऑप्शन को इस्तेमाल कर सकते हैं कुल मिलाकर आप एड यूनिट क्रिएट कर सकते हैं।

गूगल ऐडसेंस में एड यूनिट क्या होती है :-

एड यूनिट का मतलब है आप एक विज्ञापन की एक्टिविटी बना सकते हैं और इसके कोड को अपनी वेबसाइट पर लगा सकते हैं और गूगल के विज्ञापन आपकी वेबसाइट पर दिखने लगेंगे।

दोस्तों यह बड़ा ही आसान सा काम था अगर इसके चलते आपको लगता है कि आप को उसके अलावा और भी अन्य जानकारी चाहने चाहिए तो आप हमारे फेसबुक पर से जुड़ी है और हमें कमेंट करिए कि आप इससे अधिक क्या जानना चाहते हैं हम आपकी मदद आपके कमेंट के तुरंत बाद यानी जल्द से जल्द करेंगे धन्यवाद दोस्तों जय हिंद जय भारत