Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
accused of raping elderly woman in court - बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी अदालत में पेश - Sabguru News
होम Law and Order बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी अदालत में पेश

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी अदालत में पेश

0
बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी अदालत में पेश
accused of raping elderly woman in court
accused of raping elderly woman in court
accused of raping elderly woman in court

कृष्णानगर । पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के चकदाह थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद नगर में 100 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके बुधवार को कल्याणी उपमंडल अदालत में पेश किया।

चकदाह थाने में पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार आरोपी अभिजीत बिस्वास (20) सोमवार आधी रात चुपके से बुजुर्ग महिला के कमरे में घुसा और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ती देखी तो उसके बिस्तर में छिप गया। बुजुर्ग महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार के सदस्य भागकर उस कमरे में आये। प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया।