Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 26 october in Indian and World History-अक्टूबर 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Hari Singh agreed to merge Jammu and Kashmir with India on 26 October 1947
Hari Singh agreed to merge Jammu and Kashmir with India on 26 October 1947

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 26 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1774 – फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित।
1775 – अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफ़र का जन्म।
1858 – एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1890 – पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्‍म।
1905 – नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1934- महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।
1943- कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत।
1947- राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर काे भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
1947- इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1950- मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951 – विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1969 – चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आए।
1975 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमरीका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 – त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1980 – इजराइल के राष्ट्रपति यित्जाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1994- इजराइल और जॉर्डन के बीच 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए शांति संधि हुई।
1999- उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001 – जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 – वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2007 – अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर सफलतापूर्वक उतरा।
2012 – बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012- अफगानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2015- उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।