Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Two arrested with gold worth Rs 2 crore at Indore airport-दो करोड़ के सोने के साथ इंदौर विमानतल से दो अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines दो करोड़ के सोने के साथ इंदौर विमानतल से दो अरेस्ट

दो करोड़ के सोने के साथ इंदौर विमानतल से दो अरेस्ट

0
दो करोड़ के सोने के साथ इंदौर विमानतल से दो अरेस्ट
Two arrested with gold worth Rs 2 crore at Indore airport
Two arrested with gold worth Rs 2 crore at Indore airport

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई से करीब छह किलो सोना लेकर इंदौर पहुंचे दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से करीब छह किलो सोने के बिस्किट बरामद हुए थे।

डीआरआई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुंबई से कल सुबह वाली विमानसेवा से इंदौर आए दो यात्रियों को देवी अहिल्या बाई होलकर हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया था। इनमें एक महिला भी शामिल है। दोनों यात्रियों के कब्जे से सौ-सौ ग्राम सोने के बिस्किट करके कुल छह किलो सोना पाया गया है।

अधिकारियों को आशंका है कि ये सोना खाड़ी के किसी देश से तस्करी कर लाया गया है। कल देर रात तक दोनों आरोपियों से विमानतल पर ही पूछताछ जारी रही, जिसके बाद दोनों को डीआरआई कार्यालय ले जाया गया।