Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress demonstration CBI offices - सीबीआई दफ्तरों के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन - Sabguru News
होम Delhi सीबीआई दफ्तरों के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

सीबीआई दफ्तरों के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

0
सीबीआई दफ्तरों के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
Congress demonstration CBI offices
Congress demonstration CBI offices
Congress demonstration CBI offices

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने आराेप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की स्वायत्तता को नष्ट कर रहे हैं और इसके विरोध में पार्टी देश भर में आज सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर रही है।

पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने इस संदर्भ में प्रदेश इकाइयों काे पत्र लिखकर 11 बजे से प्रदर्शन शुरू करने को कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कल शाम संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि विरोध प्रदर्शन सीबीआई में सरकार के अवैध हस्तक्षेप के खिलाफ है।

गौरतलब है कि कांग्रेस सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने और उनकी जगह एम नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक बनाने को असंवैधानिक बता रही है।