Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
nokia 7 1 to launch in india in november 2018 in hindi - NOKIA 7.1 अगले महीने होगा सेल के लिए उपलब्ध, देखिये इसके दमदार फीचर्स - Sabguru News
होम Business NOKIA 7.1 अगले महीने होगा सेल के लिए उपलब्ध, देखिये इसके दमदार फीचर्स

NOKIA 7.1 अगले महीने होगा सेल के लिए उपलब्ध, देखिये इसके दमदार फीचर्स

0
NOKIA 7.1 अगले महीने होगा सेल के लिए उपलब्ध, देखिये इसके दमदार फीचर्स
nokia 7 1 to launch in india in november 2018 in hindi
nokia 7 1 to launch in india in november 2018 in hindi
nokia 7 1 to launch in india in november 2018 in hindi

नोकिया ब्रांड के अधिकार रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने इसी महीने की 4 तारीख को ग्लोबल मंच पर अपना बेहद ही स्टाईलिश और दमदार स्मार्टफोन नोकिया 7.1 पेश किया था। शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन के सामने आने के बाद से ही इंडियन नोकिया फैन्स नोकिया 7.1 के भारत लॉन्च का इंतजार कर रहे थे। लेकिन लगता है कि अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। नोकिया 7.1 भारत आ चुका है। अब इंतजार है तो बस इस फोन के आॅफिशियली लॉन्च होने का। और प्राप्त जानकारी अनुसार नोकिया 7.1 नवंबर महीने में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

nokia 7.1 के फीचर्स

1.इसमें 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसे खरोंचों व स्क्रेच से बचाने के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।

2.एंडरॉयड वन होने के चलते नोकिया 7.1 को एंडरॉयड पाई रोलआउट होते ही नए ओएस पर अपडेट हो जाएगा।

3.नोकिया 7.1 में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट मौजूद है जो इसकी परफॉर्मेंस को फास्ट और स्मूथ बनाता है।

4.नोकिया 7.1 का 4जीबी रैम 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी दी गई है।

5.दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

6.फोन के बैक पैनल डुअल फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है।

7.फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

8.पावर बैकअप के लिए फोन में फास्ट चार्जिंग सपेार्ट वाली 3060एमएएच की बैटरी दी गई है।