Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
husband kills wife on Karwa chauth in Jhansi-झांसी : करवाचौथ के दिन पति ने की पत्नी की हत्या - Sabguru News
होम Headlines झांसी : करवाचौथ के दिन पति ने की पत्नी की हत्या

झांसी : करवाचौथ के दिन पति ने की पत्नी की हत्या

0
झांसी : करवाचौथ के दिन पति ने की पत्नी की हत्या

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में करवाचौथ के दिन शनिवार को व्रत रखे एक पत्नी की विवाहेत्तर संबंधों के शक में पति ने हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली थानान्तर्गत अलीगोल खिड़की बाहर निवासी सुरेश कुशवाहा को शक था कि उसकी पत्नी रूबी कुशवाहा किसी और से प्रेम करती है। दोपहर को दोनों के बीच किसी बात काे लेकर हुए विवाद में सुरेश ने गैंती मारकर रूबी की हत्या कर दी।

सुरेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था और रूबी लोगों के घराें में बर्तन धोकर परिवार चलाने में उसकी मदद करती थी। शनिवार को करवा चौथ रूबी ने अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा और रात निकलने वाले चांद का इंतजार कर रही थी।

तभी दोपहर में सुरेश मजदूरी कर वापस घर आया और कुछ ही देर बाद आंगन में रखी लोहे की गैंती उठाकर रूबी के सिर पर कई प्रहार कर दिए, जिससे रूबी लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गई।

चीख पुकार सुनकर पडोस में रहने वाली रुबी की बहन उसके घर पहुंची तो उसने देखा कि रूबी को लहुलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी और सुरेश हाथों में खून से सनी गैंती लिए हुए खड़ा था। इस पर वह शोर मचाती हुई घर से बाहर आई और घटना की सूचना पुलिस को दी।

रूबी की बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति को खून से सनी गैंती सहित गिरफतार कर लिया। वहीं रूबी को लहुलुहान अवस्था में उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृृत घोषित कर दिया।

सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती है साथ ही वह अपने प्रेमी से फोन पर बात करती रहती थी। दोपहर को जब वह घर पहुंचा तो रूबी फोन पर बात कर रही थी।

यह देख वह रह नहीं सका और आक्रोश में आकर गैंती से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वही पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया।