Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former Delhi Chief Minister Madan Lal Khurana dies at 82-दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन - Sabguru News
होम Breaking दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन

0
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन
Former Delhi Chief Minister Madan Lal Khurana dies at 82
Former Delhi Chief Minister Madan Lal Khurana dies at 82
Former Delhi Chief Minister Madan Lal Khurana dies at 82

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुरान का शनिवार की देर रात यहां निधन हो गया। खुराना पिछले कुछ सालों से ब्रेन स्ट्रोक की वजह से कोमा में थे। उनका 82 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

खुराना लंबे समय तक दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रहे। वह चार बार विधायक और 1993-1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा उन्हें राजस्थान का राज्यपाल भी बनाया गया था।

शाह समेत भाजपा नेताओं ने खुराना के निधन पर जताया शोक

खुराना के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया। शाह ने ट्वीट किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खुराना जी एक आदर्श स्वयंसेवक, एक समर्पित विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में संगठन को गढ़ने में खुराना जी की अहम भूमिका रही और वह ‘दिल्ली के शेर’ के रूप में सुप्रसिद्ध हुए। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से खुराना जी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना जी को भावभीनी श्रद्धांजलि। दिल्ली के विकास में खुराना जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तथा परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति दे यही प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय विज्ञान, तकनीक एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया कि मेरी हार्दिक संवेदनाएं भाजपा परिवार और हमारे प्‍यारे दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मदनलाल खुराना के परिवार के साथ है। खुराना का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी आत्‍मा को शांति मिले।

खुराना के निधन पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्‍मृति ईरानी ने भी दुख व्यक्त है। उन्‍होंने ट्वीट किया, कि मदन लाल खुराना के निधन से बेहद दुखी हूं। एक वरिष्‍ठ नेता के नाते उन्‍होंने सदैव मेरा मार्गदर्शन किया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल मदन लाल खुराना जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। मैं भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।