Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Female school teacher shot dead in Delhi-दिल्ली में महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली में महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली में महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या

0
दिल्ली में महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या
Female school teacher shot dead in Delhi
Female school teacher shot dead in Delhi
Female school teacher shot dead in Delhi

नई दिल्ली। देश की राजधानी के बवाना में सोमवार को 38 वर्षीय सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

रोहिणी पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर बवाना पुलिस थाने में इस गोलीबारी के संबंध में फोन आया। बवाना में हरियाणा की सीमा औचंदी बार्डर की ओर ‘गोशाला’ के नजदीक इस वारदात को अंजाम दिया गया। महिला शिक्षक को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डाक्टरों ने महिला शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सुनीता को दो गोलियां सीने पर और एक गोली पेट में लगी थी। शव का पोस्टमार्टम बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने हत्या की इस वारदात के पीछे लूट के इरादे को नकार दिया है। पुलिस का कहना है कि वह इस केस के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी।

महिला शिक्षक सुनीता हरियाणा के फिरोजपुर स्थित सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कार्यरत थी। स्कूटी से घर लौटते समय उस पर हमला किया गया। महिला शिक्षक का पति प्रोपर्टी का छोटा कारोबार करता है और उसकी 16 वर्ष की बेटी और आठ वर्ष का बेटा भी है।