Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ajmer : Run for Unity on Sardar Patel's Birth anniversary-अजमेर : सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड

अजमेर : सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड

0
अजमेर : सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड
Run for Unity on Sardar Patel's Birth anniversary

अजमेर। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस मनाई जा रही है। इस मौके पर बुधवार को शहर में राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह 6.15 बजे पटेल मैदान से रन फॉर यूनिटी के साथ हुई।

इसमें कलक्टर आरती डोगरा समेत समस्त अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी, स्काउट, पुलिस विभाग एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौड़ के माध्यम से देश की एकता और अखण्डता का संदेश जन -जन तक पहुंचाया गया।

रेल मंडल में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जिसमें रेल मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों, जीआरपी एवं आरपीएफ के जवानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। एकता दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पटेल मैदान पर समाप्त हुई जहां सभी ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।

मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार कश्यप ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए देश के प्रति समर्पित रहकर देशवासियों में पटेल के आदर्शों पर चलने तथा आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

इसके बाद 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ का आयोजन किया गया। कलक्टर डोगरा ने स्टाफ तथा पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों शपथ दिलाई। इसी तरह सभी सरकारी कार्यालयों में शपथ दिलाई गई।

राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण बनाए रखने के लिए शाम 5 बजे आनासागर की पुरानी चौपाटी पर स्थित जेटी से मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस, कैन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, राजकीय एवं निजी विद्यालयों के बैण्ड ने भाग लिया। मार्च पास्ट का समापन बजरंगगढ़ चौराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर हुआ।