Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 01 November in Indian and World History-नवंबर 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 1 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1755 – पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प कानून लागू किया गया।
1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1881 – पश्चिम बंगाल स्यालदाह और अर्मेनिया घाट के बीच ट्राम सेवा शुरु हुई।
1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1954 – फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
1956 – भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
1956 – दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – पंजाब से अलग करके हरियाणा राज्य का गठन किया गया।
1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
2000- छत्तीसगढ राज्य का गठन हुआ।
2012- गूगल ‘जीमेल’ विश्व का सबसे लोकप्रिय इमेल सर्विस बना।