Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
nav matdata and young voters abhinandan sammelan in bali by bjp-बाली में बीजेपी का विशाल नवमतदाता अभिनन्दन समारोह - Sabguru News
होम Rajasthan Pali बाली में बीजेपी का विशाल नवमतदाता अभिनन्दन समारोह

बाली में बीजेपी का विशाल नवमतदाता अभिनन्दन समारोह

0
बाली में बीजेपी का विशाल नवमतदाता अभिनन्दन समारोह

बाली/पाली। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को नव मतदाता अभिनंदन व युवा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन सादड़ी नगर के सर्व धर्म परिसर मुक्तिधाम में किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री पीपी चौधरी चौधरी ने कहा कि पहली बार भारत माता के स्वाभिमान के लिए जीने वाले व्यक्ति को युवाशक्ति ने प्रधानमंत्री बनाया था। भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है। एक कार्यकर्ता ही आज पूरे देश की कमान संभाल रहा है।

मंत्री चौधरी कहा कि इस बार नव युवा का वोट देश की तकदीर बदलने वाला होना चाहिए। इसके लिए पहली बार वोट देने वाले मतदाता पर फोकस करना होगा। उनको संगठन के साथ जोड़ने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी युवा मोर्चा को ही उठानी है।

हीरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि बाली विधानसभा की यह सीट पार्टी हाई प्रोफाइल होने के साथ सबसे सुरक्षित सीट है। यहां से जीतकर भैरोसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, ओटाराम देवासी, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित राजनीति के उच्चतम स्तर पर पहुंचे। राजपुरोहित ने युवाओं का आव्हान करते हुए कहा कि युवाशक्ति चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंककर मुख्यमंत्री राजे की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं। ज्यादा से ज़्यादा लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। युवाशक्ति ही भाजपा को बड़ी जीत दिलाकर कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।

राज्य मंत्री एवं विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने नव मतदाताओं को भाजपा की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी साथ ही भाजपा को भारी वोटों से जिताने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा,जिला महामंत्री प्रतापसिंह भाटी, बाली विस्तारक मदनसिंह राजपुरोहित, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिग्विजयसिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा ने सम्बोधित किया।

समारोह में स्थानीय मण्डल उपाध्यक्ष नारायण राईका, दीपक ठाकुर, महामंत्री पन्नालाल माली,किशन लखारा, मुकेश लखारा, हस्तीमल वैष्णव, देसूरी प्रधान भेराराम मीणा, जाटोगुडा सरपंच विक्रम सिंह, पप्पू घासी, भाजपा सादड़ी मण्डल अध्यक्ष संजय बोहरा, आईटी सेल जिला सयोजक सुजाराम चौधरी, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविन्द मीणा तथा नव मतदाता प्रभारी सहित जिले की कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ समस्त मंडलों के अध्यक्ष के करीबन पांच हजार से अधिक की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आगामी विधानसभा चुनावों के चलते भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को अपनी ओर लेने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा प्रत्येक जिले में नए मतदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित कर रही हैं। इस सम्मान समारोह की तैयारियां पार्टी की ओर की गई। भाजपा ने अब उन मतदाताओं पर फोकस कर दिया है, जो पहली बार मतदान करेंगे। इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी गई है।