Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajasthan assembly elections 2018 : Female bikers gave a message of votingविधानसभा चुनाव 2018 : महिला बाईकर्स ने दिया मतदान का संदेश - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer विधानसभा चुनाव 2018 : महिला बाईकर्स ने दिया मतदान का संदेश

विधानसभा चुनाव 2018 : महिला बाईकर्स ने दिया मतदान का संदेश

0
विधानसभा चुनाव 2018 : महिला बाईकर्स ने दिया मतदान का संदेश

अजमेर। विधानसभा आम चुनाव 2018 के अन्तर्गत अजमेर जिले में चल रही स्वीप गतिविधियों के तहत शुक्रवार को अजमेर शहर में महिला बाईकर्स ने मतदान का संदेश दिया।

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर अंजली राजोरिया ने बताया कि मतदाताओं को अधिकतम मतदान के लिए जागरूक करने के लिए महिला बाइर्कस के साथ रैली निकाली गई। इस रैली में महिला बाईकर के पीछे राजस्थानी वेशभूषा में बैठी महिलाओं ने रैली मार्ग में मतदाताओं को आगामी 7 दिसम्बर को मतदान करने के लिए प्रेरणा दी।

इस दौरान स्वीप रथ चल के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसमें बैठी महिलाओं ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। रैली का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया।

रैली राजा साइकिल से प्रारंभ होकर र्माटिण्डल ब्रिज, अलवर गेट, नागरा, आदर्श नगर, पर्वतपुरा, विज्ञान नगर, सुभाष नगर होते हुए रामगंज तक निकाली गई। इस रैली से महिलाओं के सशक्तीकरण का भी संदेश दिया।

किशनगढ़ में स्वीप गतिविधियां जोरो पर

किशनगढ़ विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर महेश चंद्र मान ने बताया कि क्षेत्र में मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम जोरो पर चल रहा है। शुक्रवार को इसके अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर मतदान की शपथ ली गई।

इसी प्रकार किशनगढ़ चार्टेड अकाउंटेंट एसोशिएसन के सदस्यों ने वाणिज्यिक कर विभाग में ईवीएम एवं वीवीपेट के जीवंत प्रदर्शन से मतदान की प्रक्रिया समझी। समस्त सदस्यों ने मतदान करने तथा अन्य को प्रेरित करने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर किशनगढ़ विधानसभा स्वीप प्रभारी हरीकृष्ण कविया भी उपस्थित थे।

पुष्कर में कैमल सफारी के जरिए जागरूकता

पुष्कर विधानसभा के रिटर्निग ऑफिसर ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत कैमल सफारी का आयोजन किया गया। इसमें मतदाताओं को मतदान के लिए तथा सैलानियों को लोकतंत्र के प्रति जागरूकता पैदा की गई। कैमल सफारी के माध्यम से मतदाता जागरूकता पैदा करने का यह अनूठा नवाचार है। अजमेर जिले में यह पुष्कर में ही आयोजित किया जा रहा है।