Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Abhinav Rajasthan Party releases first list of 50 candidates for rajasthan-अभिनव राजस्थान पार्टी ने ठोंकी ताल, 50 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अभिनव राजस्थान पार्टी ने ठोंकी ताल, 50 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

अभिनव राजस्थान पार्टी ने ठोंकी ताल, 50 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

0
अभिनव राजस्थान पार्टी ने ठोंकी ताल, 50 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

अजमेर। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच अजमेर जिले में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ साथ नए दलों ने भी ताल ठोंक दी है। शनिवार को अभिनव राजस्थान पार्टी ​ने अजमेर में रैली निकाली तथा 50 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

अभिनव राजस्थान पार्टी ने शहर में उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च निकाला। फव्वारा चौराहा से नया बाजार, मदारगेट, स्टेशन रोड, कचहरी रोड मेडिकल कॉलेज होते हुए कार्यकर्ता गंज स्थित जनकपुरी पहुंचे।

जनकपुरी में सभा के बाद पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपने उम्मदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में प्रदेश के सभी अंचलों को स्थान देते हुए करीब 50 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। खास बात यह है कि घोषित प्रत्याशियों में से किसी को पहले का कोई चुनावी अनुभव नहीं है।

पार्टी का कहना है कि बीते अक्टूबर में पुष्कर में इन्हें चुनाव में भाग लेने और सफल होने के गुर आवासीय प्रशिक्षण में सिखाए गए थे। अब ये अपने प्रशिक्षण का उपयोग चुनावी समर में करेंगे। पार्टी की अगली सूची दीवाली के बाद जारी की जाएगी।

पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र स्टाम्प पर लिखकर तथा नोटिफाई करवाकर आम जन के बीच जारी किया। घोषणा पत्र में कुल 47 योजनाओं और सुधारों का वादा किया गया है साथ्ज्ञ ही हर काम को करिने की समय सीमा भी बताई गई है। पार्टी का कहना है कि हम इन वादों पर खरे नहीं उतरते हैं तो मतदाता किसी भी सक्षम न्यायालय में जाकर पार्टी को शासन से बेदखल कर सकते हैं।

पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में असली लोकतंत्र और विकास स्थापित करना है। पार्टी के एजेंडें में शराबंदी, नागरिकों का आॅफिसों में सम्मान सुनिश्चित करना, पारदर्शी शासन, किसानों को खेती का खर्चा, कॉलेज स्टूडेंटस को पढाई के साथ कमाई के लिए 5 हजार रुपए हर माह भत्ता, बेसहारा गायों और सांडों का रखरखाव, टोल मुक्त सडकें आदि है।

कौन होंगे अजमेर में प्रत्याशी

पार्टी के संयोजक डॉ अशोक चौधरी अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। उनकी प्राथमिकता में जनाना अस्पताल को पुन: शहर में लाना, शहर के सरकारी स्कूलों व कॉलेजों की व्यवस्था में सुधार, विभिन्न कॉलोनियों में मूलभूत चिकित्सा सेवा, पीने के पानी की व्यवस्था को सुदृढ करना, आनासागर और फायसागर का सुधार, शहर को खुले नालों से मुक्लि, छोटे और कुटिर उद्योग का विकास आदि हैं।

अभिनव पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची

गजानंद गुप्ता : सांगानेर जयपुर
संजीव कुमार : सिविल लाइन जयपुर
गिरधारी सेपट : फुलेरा जयपुर
हिमांशु वर्मा : बगरू जयपुर
महेश गुर्जर : कोटपुतली जयपुर
पवन शर्मा : चौमूं जयपुर
नवजोत भामलोत : अलवर शहर
दीपेन्द्र आर्य : अलवर ग्रामी
गजराज सिंह यादव : बहरोड अलवर
शाहीद हुसैन : तिजारा अलवर
आमेप्रकाश गुर्जर : बानसुर अलवर
प्रेमचंद गोस्वामी : नगर भरतपुर
विनय सिंह : बयाना भरतपुर
पंकज गुप्ता : गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर
सुनील शर्मा : बाडी धौलपुर
अशोक कुमार जैन :उदयपुर शहर
आदित्य चौधरी : नसीराबाद अजमेर
गोपाल माहेश्वरी : किशनगढ अजमेर
अशोक चौधरी : अजमेर उत्तर
सोहन चौधरी : डीडवाना नागौर
देवाराम ठोलिया : डेगाना नागौर
महावीर पारीक : लाडनूं नागौर
डॉ कपिल सागर : मेडता नागौर
रेवतराम घटियाला : नागौर
कैलाश टेलर : पाली
गोपाल सिंह रावत : जैतारण पाली
प्रभुसिंह मैपावत : सिरोही
डॉ बुधाराम बिश्नोई : सांचौर जालोर
मनोज कुमार चौधरी : रानीवाडा जालोर
प्रकाश सिंह राजपुरोहित : आहोर जालोर
डूंगरसिंह राजपुरोहित : सिवाणा बाडमेर
करणाराम मांजू : बायतु बाडमेर
खडताराम बाना : बाडमेर
जसवंत सिंह राठौड : शिव बाडमेर
अनिल आचार्य :जोधपुर शहर
तरुण टाक : सरदारपुरा जोधपुर
इंद्रसिंह मांगलिया : लोहावट जोधपुर
तेजप्रकाश सिंह रावल :शेरगढ जोधपुर
श्रीराम डारा : फलौदी जोधपुर
दलपतसिंह जोधा : पोकरण जैसलमेर
किशोर सिंह राजपुरोहित : नोखा बीकानेर
अंकुर शुक्ला : बीकानेर पूर्व
चेतन पनिया : बीकानेर पश्चिम
प्रो मनजीत सिंह : श्रीगंगानगर
निमेश दाहुजा कबीर : नोहर हनुमानगढ
विमल पुनिया : सादुलपुर चूरू
देवेन्द्र जोशी : चूरू
दौलतराम परिहार : सुजानगढ चूरू
बंशीलाल राजपुरोहित : रतनगढ चूरू
सुरेन्द्र बिजारणिया : दांतारामगढ सीकर
अशोक पुनिया : फतेहपुर सीकर