Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Husband attacks wife after that attempts suicide in Kota-कोटा में पत्नी की हत्या का प्रयास कर पति ने की सुसाइड की कोशिश - Sabguru News
होम Headlines कोटा में पत्नी की हत्या का प्रयास कर पति ने की सुसाइड की कोशिश

कोटा में पत्नी की हत्या का प्रयास कर पति ने की सुसाइड की कोशिश

0
कोटा में पत्नी की हत्या का प्रयास कर पति ने की सुसाइड की कोशिश

कोटा। राजस्थान में कोटा शहर के कुन्हाड़ी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते शनिवार को पति ने पहले अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की और उसके बाद अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों पति-पत्नी को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुन्हाड़ी पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुन्हाड़ी की मरड़िया बस्ती में रहने वाले विष्णु महावर मूल रूप से बारां जिले का रहने वाला है और कुन्हाड़ी इलाके में अपनी पत्नी ममता (30) के साथ रहता था और मेहनत-मजदूरी करता था।

उनके पड़ौसियों के अनुसार दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब छह बजे बनवारी ने अपनी पत्नी पर किसी धारदार हथियार से हमला किया उसका गला काटने की कोशिश कर उसे गंम्भीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसने अपनी मोटर साइकिल से पेट्रोल निकाल उसे अपने शरीर पर छिड़कर आग लगा दी।

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने फोन 108 पर सूचना देकर एम्बूलेंस बुलाई और पति-पत्नी को एमबीएस अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।