Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Salman Khan to debut niece Elijah Agnihotri - सलमान खान भांजी एलिजा अग्निहोत्री को लांच करेंगे - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood सलमान खान भांजी एलिजा अग्निहोत्री को लांच करेंगे

सलमान खान भांजी एलिजा अग्निहोत्री को लांच करेंगे

0
सलमान खान भांजी एलिजा अग्निहोत्री को लांच करेंगे
Salman Khan to debut niece Elijah Agnihotri
Salman Khan to debut niece Elijah Agnihotri
Salman Khan to debut niece Elijah Agnihotri

मुंबई । बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी भांजी एलिजा अग्निहोत्री को लांच करने जा रहे हैं। सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में गॉड फादर माना जाता है।

सलमान ने कई नये चेहरों को फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया है। सलमान ने हाल ही में अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया था। सलमान अब अपनी भांजी एलिजा अग्निहोत्री को लांच करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सलमान अपनी अगली फिल्म दबंग 3 में एलिजा को लांच करने वाले हैं।

एलिजा इन दिनों जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान से डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। दबंग 3 में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म में एलिजा भी अहम किरदार में नजर आ सकती हैं।