Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 11 november in Indian and World History-नवंबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 11 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1208 – ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।
1809 – वेलुत्तम्पि दलवा ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।
1811 – कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1836 – चिली ने बोलीविया और पेरू के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1888 – स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।
1905 – द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने खुद के नाम पर संग्रहालय की नींव रखी।
1918 – पोलैंड ने सोवियत संघ (अब रूस) से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1937 – अमरीका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जीपी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1962 – कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।
1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू।
1975 – अंगोला को पुर्तग़ाल से आजादी मिली।
1978 – मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।
1982 – इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट, 60 लाेगों की मौत।
1985 – एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमरीका में प्रदर्शित की गई।
1989 – बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत हुई।
2000 – ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।
2002 – ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।
2003 – सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली।
2004 – फिलिस्तीनी नेता एवं फिल्स्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष यासिर अराफात का निधन, महमूद अब्बास पीएलओ के नये अध्यक्ष।
2007 – अमरीकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन।
2013 – सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।
2014 – पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में बस दुर्घटना में 58 लोगों की मौत।