Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
pandit madan mohan malviya was died on 12 November 1946-नवंबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
pandit madan mohan malviya was died on 12 November 1946
pandit madan mohan malviya was died on 12 November 1946
pandit madan mohan malviya was died on 12 November 1946

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 12 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1781 – अंग्रेजों ने नागापट्टनम पर कब्जा किया।
1840 – 19वीं शताब्दी के प्रख्यात मूर्तिकार अगोस्ट रोडेन का पेरिस में जन्म हुआ।
1847 – ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने एनेस्थेटिक के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।
1896 – ह्यबर्डमैन ऑफ इंडियाह्ण के नाम से विख्यात पक्षी-विज्ञानी सलीम अली का मुंबई में जन्म।
1908 – बुलग़ारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1918 – ऑस्ट्रिया में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ।
1923 – जर्मनी में तख्तापलट के प्रयास के आरोप में एडोल्फ हिटलर को गिरफ्तार किया गया।
1925 – अमरीका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1930 – लंदन में लॉर्ड इरविन की पहल पर पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
1936 – केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1946 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक एंव भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निधन हुआ।
1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने गज़्ज़ा पट्टी के रफ़ह नगर में एक शरणर्थी शिविर पर आक्रमण किया। इस हमले में 110 फ़िलिस्तीनी मारे गए और लगभग एक हज़ार लोग घायल हुए।
1963 – जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोगों की मौत।
1967 – इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
1970 – पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवती तूफान ‘भोला’ के कारण लगभग पांच लाख लोगों की मौत।
1974 – नस्लीय नीतियों के कारण दक्षिण अफ्रीका संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित हुआ।
1991 – पूर्वी तिमोर की राजधानी डिली में इंडोनेशिया के सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 250 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए।
2001 – न्यूयॉर्क में अमरीकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 260 यात्री मारे गए।
2006 – अंतरराष्ट्रीय संधि ‘प्रोटोकॉल ऑन एक्सप्लोसिव रेमनेन्ट्स ऑफ वार’ लागू हुई।
2008 – देश का पहला मानव रहित चंद्रयान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
2009 – भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘अतुल्य भारत’ अभियान को वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।
2015 – लेबनान में आत्मघाती हमले में 43 लोगों की मौत। आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली।