Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
kei nishikori stuns roger Federer in ATP finals opener-निशिकोरी ने चार साल में फेडरर को पहली बार हराया - Sabguru News
होम Headlines निशिकोरी ने चार साल में फेडरर को पहली बार हराया

निशिकोरी ने चार साल में फेडरर को पहली बार हराया

0
निशिकोरी ने चार साल में फेडरर को पहली बार हराया
kei nishikori stuns roger Federer in ATP finals opener
kei nishikori stuns roger Federer in ATP finals opener
kei nishikori stuns roger Federer in ATP finals opener

लंदन। सातवीं सीड जापान के केई निशिकोरी ने सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए छह बार के पूर्व चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को वर्ष के आखिरी एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में 7-6, 6-3 से हरा दिया।

सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट में दो बार सेमीफाइनलिस्ट रहे निशिकोरी की पिछले चार साल में फेडरर पर यह पहली जीत है। निशिकोरी ने फेडरर को आखिरी बार मार्च 2014 में मियामी में हराया था।

निशिकोरी ने रविवार को ग्रुप लेटन हेविट का यह राउंड रोबिन मुकाबला जीतने एक घंटे 28 मिनट का समय लगाया। जापानी खिलाड़ी की इस सत्र की यह 43वीं जीत है। उन्होंने पहला सेट 51 मिनट में जीतने के बाद फेडरर को दूसरे सेट में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।

अपने 100 वें एटीपी खिताब जीतने की तलाश में यहां उतरे दूसरी सीड फेडरर को इस हार से गहरा झटका लगा। 16वीं बार इस चैंपियनशिप में खेल रहे फेडरर यहां 2003-04, 2006-07, 2010-11 में विजेता रहे हैं। इस सत्र में उनका रिकॉर्ड 46-9 हो गया है।

फेडरर का अगला मुकाबला मंगलवार को छठी सीड ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से होगा जो अपना पहला मुकाबला चौथी सीड दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से 3-6 6-7 से हार गए थे।