Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Udupi man held for human trafficking; 15 girls from various states-कर्नाटक में मानव तस्करी : बार में बंधक 15 लड़कियां मुक्त - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक में मानव तस्करी : बार में बंधक 15 लड़कियां मुक्त

कर्नाटक में मानव तस्करी : बार में बंधक 15 लड़कियां मुक्त

0
कर्नाटक में मानव तस्करी : बार में बंधक 15 लड़कियां मुक्त
Udupi man held for human trafficking; 15 girls from various states
Udupi man held for human trafficking; 15 girls from various states
Udupi man held for human trafficking; 15 girls from various states

बेंगलूरु। कर्नाटक पुलिस ने बार में नौकरी का लालच देकर विभिन्न राज्यों से लाई गई 15 लड़कियों को बुधवार को मुक्त कराकर मानव तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने छापा मारकर प्रवीण शेट्टी के शिकंजे से 15 लड़कियों को आजाद कराया और मानव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शेट्टी उदुपी तालुका के ब्रह्मवाड़ा पोस्ट का रहने वाला है। उसके शिकंजे से मुक्त कराई गई लड़कियों में मुंबई और राजस्थान से चार-चार, दिल्ली तथा पंजाब से तीन-तीन एवं एक उत्तर प्रदेश से है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि लड़कियों को महिला बार में नौकरी दिलाने का लालच देकर यहां लाया गया था। लड़कियों को यहां बंधक बनाकर रखा गया था और उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस ने कहा कि छापे में एक मोबाइल और 700 रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।