Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP Dausa MP Harish Meena Joins Congress-दौसा से सांसद हरीश मीणा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा - Sabguru News
होम Breaking दौसा से सांसद हरीश मीणा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

दौसा से सांसद हरीश मीणा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

0
दौसा से सांसद हरीश मीणा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा
BJP Dausa MP Harish Meena Joins Congress
BJP Dausa MP Harish Meena Joins Congress
BJP Dausa MP Harish Meena Joins Congress

नई दिल्ली। राजस्थान में चल रहे विधानसभा चुनाव संग्राम के बीच कांग्रेस को बुधवार को उस समय मनोवैज्ञानिक बढत मिली जब भारतीय जनता पार्टी के दौसा से सांसद हरीश चंद्र मीणा पार्टी में शामिल हो गए।

मीणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। राजस्थान के लिए आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी प्रभारी अविनाश पांडे भी इस मौके पर मौजूद थे।

गहलोत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह मीणा का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हैं। पायलट ने कहा कि मीणा बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल हुए हैं। हरीश मीणा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने बडे भाई एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नमोनारायण मीणा को दाैसा लोकसभा सीट से हराया था।