Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajasthan assembly elections 2018 : bharat vahini party candidate Vimal Agarwal filles nomination from Havamahal assembly constituency-विमल अग्रवाल ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र से भरा पर्चा - Sabguru News
होम Headlines विमल अग्रवाल ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र से भरा पर्चा

विमल अग्रवाल ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र से भरा पर्चा

0
विमल अग्रवाल ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र से भरा पर्चा
bharat vahini party candidate Vimal Agarwal filles nomination from Havamahal assembly constituency
bharat vahini party candidate Vimal Agarwal filles nomination from Havamahal assembly constituency
bharat vahini party candidate Vimal Agarwal filles nomination from Havamahal assembly constituency

जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी के जयपुर जिला अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर वाहिनी के सिंबल पर हवामहल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र भरा।

विमल अग्रवाल पेशे से वकील हैं, वे पूर्व में भाजपा के युवा मोर्चा के जयपुर शहर अध्यक्ष रहे तथा संघ की छात्र ईकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं।

भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी के भाजपा पार्टी छोड़ने के पूर्व से ही अग्रवाल उनसे जुड़े रहे हैं। इससे पहले वे दीनदयाल वाहिनी के भी जिला अध्यक्ष रहे। अग्रवाल का नाम अपने क्षेत्र में अग्रणी समाज सेवक के रूप में भी शामिल है।

विमल अग्रवाल ने कहा कि हवामहल विधानसभा क्षेत्र में वाहिनी के प्रत्याशी के तौर पर सबसे पहले पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के साथ ही सड़कों की समस्या के निराकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस दौरान घनश्याम मंत्री, भंवर सिंह सराधना, रामकिशोर रावत, नितेश शर्मा हवामहल विधानसभा मंडल अध्यक्ष, आशीष क्रांतिकारी युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री, विष्णु जायसवाल, वर्तिका सैन, युवा वाहिनी के शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षवीर भाटी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद ​थे।

घनश्याम तिवाड़ी का सांगानेर में जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं में उत्साह

राजस्थान में 269 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 343 नामांकन पत्र