Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
‘बढ़ते चलो अंबिकापुर’ अभियान ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका - Sabguru News
होम Breaking ‘बढ़ते चलो अंबिकापुर’ अभियान ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

‘बढ़ते चलो अंबिकापुर’ अभियान ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

0
‘बढ़ते चलो अंबिकापुर’ अभियान ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
'Moving On Ambikapur' campaign launched on social media, Tehelka

नयी दिल्ली ,16 नवंबर :- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनाव अभियान ‘बढ़ते चलो अम्बिकापुर’ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है और कांग्रेस के इस गढ़ में कांग्रेस विधायक दल(सीएलपी) के नेता टी. एस. सिंह देव इस चुनाव में हैट-ट्रिक लगाने की राह देख रहे हैं।

बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध श्री देव भी कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं। श्री देव ने ‘जन घोषणा पत्र’ के सुझावों को इकट्ठा करने के लिए राज्य का दौरा किया है। वह अंबिकापुर से पिछले दो कार्यकाल से लगातार जीत रहे हैं और इस बार हैट ट्रिक लगाने की राह पर हैं।

सोशल मीडिया पर ‘बढ़ते चलो अंबिकापुर’ के ट्रेंड के साथ अंबिकापुर जैसे कम प्रसिद्धि वाली जगह को राष्ट्रीय मान्यता मिल रही है। राजनीतिक पर्यवेक्षक इसका श्रेय श्री देव के सोशल मीडिया कौशल को दे रहे हैं।

सोशल मीडिया को परंपरागत रूप से भाजपा की विशेषज्ञता रही है लेकिन कांग्रेस के हैशटैग की टेंड्रिंग दिखा रही है कि पार्टी ने अपने डिजिटल मीडिया खेल को बढ़ाया है।

ऐसा लगता है कि अंबिकापुर छत्तीसगढ़ की राजनीति का अड्डा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया मशीनरी प्लेटफॉर्म पर शीर्ष पर बने रहने के लिए यहां अपने सभी प्रयास कर रही है।

सोशल मीडिया अभियान के साथ राजनीति में कुछ कारकों ने निश्चित रूप से एक दिलचस्प मोड़ लिया है।