Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Recruitment of 49 568 constables in Uttar Pradeshउत्तर प्रदेश में होगी 49 हजार 568 कांस्टेबलों की भर्ती - Sabguru News
होम Career उत्तर प्रदेश में होगी 49 हजार 568 कांस्टेबलों की भर्ती

उत्तर प्रदेश में होगी 49 हजार 568 कांस्टेबलों की भर्ती

0
उत्तर प्रदेश में होगी 49 हजार 568 कांस्टेबलों की भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 19 नवम्बर से 49 हजार 568 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी जिसका आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा।

पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कुल 49 हजार 568 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। नागरिक पुलिस के लिए 31 हजार 360 कांस्टेबलों की भर्ती होगी जिसमें पुरुष और महिलाएं दो पात्र होंगे।

नागरिक पुलिस के लिए सामान्य पद 15 हजार 681 हैं। अन्य पद आरक्षण के तहत भरे जाएंगे। इन भर्तियाें में दो प्रतिशत सेनानी आश्रितों के अलावा पूर्व सैनिकों और होमगार्डों को पांच-पांच प्रतिशत जबकि 20 प्रतिशत महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण के तहत भर्ती किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सशस्त्र पुलिस के लिए 18 हजार 208 कांस्टेबलों की भर्ती होगी, जिसमें नौ हजार 104 पद सामान्य जाति के लिए हैं। अन्य पर आरक्षण के तहत भरे जाएंगे। सशस्त पुलिस के लिए केवल पुरुष ही आवेदन कर सकेंगे। महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं होंगी। आॅन लाइन आवेदन 19 नवम्बर से शुरु होंगे और आठ दिसम्बर आवेदन करने की अंतिम तिथि होगी। दस दिसम्बर तक आॅफलाइन शुल्क जमा कराया जा सकेगा।