Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ex mla geeta verma and nirmal tiwari to contest on bharat vahini party simbol-गीता वर्मा सिकराय से, निर्मल तिवाड़ी थानागाजी से वाहिनी प्रत्याशी - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar गीता वर्मा सिकराय से, निर्मल तिवाड़ी थानागाजी से वाहिनी प्रत्याशी

गीता वर्मा सिकराय से, निर्मल तिवाड़ी थानागाजी से वाहिनी प्रत्याशी

0
गीता वर्मा सिकराय से, निर्मल तिवाड़ी थानागाजी से वाहिनी प्रत्याशी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बागी विधायक गीता वर्मा तथा निर्मल शर्मा भारत वाहिनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लडेंगे।

दौसा जिले की सिकराय विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान भाजपा विधायक गीता वर्मा ने रविवार को भारत वाहिनी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने श्याम नगर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय मातृमंदिर में घनश्याम तिवाड़ी से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

तिवाड़ी ने गीता वर्मा का वाहिनी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया साथ ही उन्हें वाहिनी का सिंबल भी दिया गया। गीता वर्मा दौसा की सिकराय विधानसभा क्षेत्र से ही वाहिनी की टिकट पर मैदान में उतरेंगी। वर्मा सोमवार को वाहिनी कार्यकर्ताओं के साथ पर्चा भरने पहुंचेंगी।

वहीं अलवर-दौसा संभाग प्रभारी निर्मल तिवाड़ी भी अलवर की थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से वाहिनी के प्रत्याशी होंगे, वे भी सोमवार को अपना नामांकन पत्र भरेंगे। निर्मल तिवाड़ी पूर्व में भाजपा से जिला परिषद सदस्य व चार से पांच बार मंडल अध्यक्ष रहे हैं। वे घनश्याम तिवाड़ी के संघर्ष में शुरू से ही जुड़े रहे हैं।